CM धामी का रुद्रप्रयाग दौरा: ज्ञानदीप सम्मान में पत्रकारों को किया पुरस्कृत!

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को रुद्रप्रयाग के दौरे पर रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ज्ञानदीप सम्मान समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026: तुंगनाथ और मदमहेश्वर मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण होने के साथ-साथ जन-जन की आवाज है। यह उत्तरदायित्व और सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम है, जो निष्पक्षता, सत्य और पारदर्शिता के मूल्यों के साथ लोकतंत्र को सुदृढ़ करने का कार्य करती है। जिला स्तर की पत्रकारिता विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याओं, उपलब्धियों एवं जनभावनाओं को शासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक आशा नौटियाल उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा को बढ़ावा: सीएम धामी ने दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS