Ias pcs अधिकारियों के तबादला आदेश जारी…

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, विभागीय सचिव और मिशन निदेशकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। शासन के इस कदम को आगामी प्रशासनिक तैयारियों और योजनाओं के क्रियान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है।
तबादला सूची में सबसे चर्चित बदलाव देहरादून और बागेश्वर जिलाधिकारी पदों पर हुआ। बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे को देहरादून से हटाकर बागेश्वर भेजा गया, जबकि देहरादून नगर आयुक्त नमामि बंसल को विद्यालयी शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया।
वहीं प्रतीक जैन को एमडी-जीएमवीएन से हटाकर आयुक्त कर और महानिदेशक-निबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदीप तिवारी को समाज कल्याण निदेशक पद से हटाकर मिशन निदेशक एनएचएम और एमडी-जीएमवीएन बनाया गया है।
आईएएस विनय शंकर पांडे को नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और यू-पीरेयर प्रोजेक्ट की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आर मीनाक्षी सुंदरम को सचिव उच्च शिक्षा विभाग बनाया गया है।
इसके अलावा अमित कुमार सिन्हा, आनंद स्वरूप, सोनिका, आशीष चौहान, आलोक कुमार पांडे, दीप्ति सिंह समेत कई अधिकारियों के विभागों में भी बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  खाड़ी संकट का उत्तराखंड के व्यापार पर बड़ा असर: हर महीने हो रहा 300 करोड़ रुपये का भारी घाटा
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad