देहरादून: राज्य कैबिनेट की बैठक में तीन अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी, प्रधानाचार्यो की सेवा नियमावली में हुआ संशोधन…..

ख़बर शेयर करें

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की अहम बैठक में तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में आगामी हरिद्वार कुंभ मेले की तैयारियों के तहत 82 पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दी गई है, जिससे मेले के सुचारू संचालन में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के मुख्य सेवक सदन में CM धामी की बड़ी जनसुनवाई, दिए शिकायतों के त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश

इसके साथ ही शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य पद की सेवा नियमावली में संशोधन को भी स्वीकृति दी गई है। इससे पदोन्नति, योग्यता और तैनाती प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्टता सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के गांव का बंदोबस्ती रिकॉर्ड गायब, 3 साल से भटक रहे ग्रामीण

कैबिनेट ने प्रदेश में ई-स्टैंप व्यवस्था को सरल और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उसमें भी बदलाव को मंजूरी दी है। अब स्टैंप की खरीद प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से और अधिक सुगम हो सकेगी, जिससे जनता को आसानी होगी और राजस्व में पारदर्शिता आएगी।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: कैंट बोर्ड स्कूल प्रधानाध्यापक पर यौन उत्पीड़न का आरोप, आंतरिक शिकायत समिति करेगी जांच

बैठक में लिए गए ये निर्णय राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और आगामी आयोजनों की तैयारियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।