‘यह रोड मुसलमानों के लिए नहीं”: राजधानी में जन्मा नया धार्मिक विवाद, दिल्ली–दून एक्सप्रेस वे पर आपत्तिजनक नारे,FIR दर्ज

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में धार्मिक विवाद अब अपने पैर पसारने लगा है, बीते रोज पहले प्रदेश के कोटद्वार क्षेत्र में उठे मोहम्मद दीपक प्रकरण ने उत्तराखंड की सीमाओं को लांघते हुए पूरे देश में हो-हल्ला मचाया था, वहीं हाल में धर्मनगरी हरिद्वार में मुस्लिम ट्रक चालक का धर्म पूछकर उसके साथ मारपीट और एक मुस्लिम कबाड़ी से दुर्व्यवहार करना यह दर्शाता है कि उत्तराखंड में संस्कृति बनाम जिहाद की मानसिकता पनप चुकी है। वहीं अब सोशल मीडिया पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एलिवेटेड रोड पर लिखते नजर आ रहे है, ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है।

यह भी पढ़ें -  Doon Medical College Ragging Case: सीनियर का गिलास छूने पर जूनियर डॉक्टर से बदसलूकी, NMC में शिकायत

सहारनपुर के बिहारी गढ़ थाना प्रभारी अक्षय शर्मा द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मोहंड क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के तहत बने एक ऐलिवेटेड रोड का है, जहां देहरादून हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा धर्म विशेष को मध्यनजर रखते हुए टिप्पणी करी गई है। इस क्रम में एलिवेटेड रोड के किनारे लगी ग्रील पर लिखा गया है कि “ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं है।” वहीं थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और उक्त मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। वहीं हिंदू रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि हमारी इच्छा है कि अगर टैक्स हम देते हैं तो सड़क पर चलने का अधिकार भी सिर्फ हमारा है। उक्त प्रकरण का पूरा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अन्य लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं