ये सड़क नहीं, विकास की लाइफलाइन है- सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से देहरादून तक का सफर तय किया। इस सफर के दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “गतिशक्ति” विजन का असर का अहसास किया। सीएम धामी का काफिला महज ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून पहुंच गया । हाईवे पर CM धामी ने एक तस्वीर खिचाई और इसे अपने फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया। ताकि “डबल इंजन सरकार की विकास की तेज रफ्तार” का प्रतीक ये हाईवे दिखे ।

यह भी पढ़ें -  नंदा देवी बड़ी जात 2026: सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, यात्रा मार्ग पर रहेगा कड़ा पहरा

बहरहाल आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और दून के बीच की न केवल दूरी कमी हुई है बल्कि मुसाफिर का वक्त भी बचा है और ईधन की खपत कम होने से उसका पैसा भी बचा है। दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे के जरिए अब 210 किलोमीटर का सफर सिर्फ ढाई घंटे में पूरा हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसे विश्वस्तरीय तकनीक की बुनियाद पर खड़ा किया गया है।

इसके निर्माण में पर्यावरण का पूरा ख्याल रखा गया है। राजाजी नेशनल पार्क के ऊपर से गुजरने वाला ये एक्सप्रेसवे एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव कॉरिडोर रखता है। जिसकी लंबाई तकरीबन बारह किलोमीटर है। तय है कि राजाजी नेशनल पार्क के जंगली जानवरो के जीवन में इस कॉरिडोर ने कही खलल नहीं डाला। जानवर आसानी से इसके नीचे बिना किसी भय के चहलकदमी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में बुजुर्ग शिक्षिका से 73.60 लाख की ठगी, 24 दिन रखा 'डिजिटल अरेस्ट'

बहरहाल सीएम धामी ने इसे सूबे के लिए आर्थिक बूस्टर डोज करार दिया है। सीएम धामी की माने तो “ये एक्सप्रेसवे व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा। देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश का टूरिज्म सर्किट अब NCR से सीधा जुड़ गया है। सीएम धामी इस एक्सप्रेसवे को पीएम मोदी की दूरदर्शी का बेहतरीन नमूना बताते हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड DCB चुनाव: भाजपा ने गढ़वाल की सभी 6 सीटों पर पाई एकतरफा जीत, CM धामी ने दी बधाई

खैर सीएम धामी के अनुभव की बात करें तो सीएम को इस एक्सप्रेसवे पर सफर लाजवाब लगा। दिल्ली से दून का सफर जो पहले थकाऊ और उबाऊ था अब पता नही चलता कि कब दिल्ली आता है, कब देहरादून, ना जाम, ना झटका, टनल, एलिवेटेड रोड और ग्रीन फील्ड देखकर गर्व होता है। ये नया भारत है