चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल…

ख़बर शेयर करें

देहरादून, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने गढ़वाल दौरे से वापस लौटने के बाद चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों को हो रही असुविधा की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा को आनन-फानन में शुरू किया लेकिन तमाम तैयारियों को अधूरा ही छोड़ दिया गया है, धामों में लोगों के रहने की व्यवस्था नहीं है यही नहीं स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर बिजली और पानी की व्यवस्था भी चार धामों में नहीं की गई है इससे यात्रियों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से संवर रहा भविष्य, 106 युवा विदेश में पा चुके हैं नौकरी

करन माहरा ने इस दौरान बताया कि राज्य सरकार परिसंपत्तियों के मामले पर खुद की वाहवाही करवा रही है लेकिन हकीकत यह है कि योगी आदित्यनाथ के सामने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने केंद्र के दबाव में घुटने टेक दिए और इसीलिए उत्तराखंड में कुंभ की जमीन को भी यूपी को देने का काम किया गया है।

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट पर बड़ी अपडेट: मुख्य सचिव ने दिए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश