पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के लगी गोली, एसएसपी मौके पर….

ख़बर शेयर करें

देहरादून , पुलिस चेकिंग व मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों बदमाशों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रात्रि में खुशालपुर सहसपुर में फुरकान नाम के व्यक्ति के घर पर तमंचे के बल पर लूट की घटना को दिया गया था अंजाम

घटना में बदमाशों द्वारा वादी व उसके परिजनों को बंधक बनाकर घर से नगदी व ज्वैलरी की करी थी लूट

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: आधा सत्र बीता, सरकारी स्कूलों के बच्चों को न मिले जूते-बैग न ड्रेस; चप्पल में स्कूल आने को मजबूर छात्र

आज प्रातः पुलिस को मुखबिर के माध्यम से घटना में शामिल बदमाशों के यूटिलिटी वाहन से पुनः किसी घटना को अंजाम देने के लिए वापस देहरादून आने की मिली थी सूचना

दर्रारेट बैरियर के पास चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने पर बदमाशों नै यूटिलिटी वाहन से बैरियर को टक्कर मार कर धर्मावाला की ओर हो गए थे फरार

यह भी पढ़ें -  वनाग्नि से बदल रही उत्तराखंड के जंगलों की संरचना, 5 साल में सिकुड़े बांज के जंगल; शोध में बड़ा खुलासा

पुलिस द्वारा पीछा करने पर तिमली से धर्मावाला के बीच जंगल में वाहन पेड़ से टकराकर हो गया था दुर्घटनाग्रस्त

यूटिलिटी चालक बदमाश रमजानी पुत्र इशराक निवासी गंदेवाड़ा सहारनपुर उत्तर प्रदेश को पुलिस द्वारा मौके से किया गया गिरफ्तार

वाहन सवार दूसरे बदमाश बबलू बादशाह पुत्र नईम निवासी किदवई नगर, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश पुलिस टीम पर फायर कर जंगल की ओर गया था भाग

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: दीवाली-छठ पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत! ऋषिकेश से कोलकाता के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

पुलिस द्वारा बदमाश बबलू के साथ मुठभेड़ में बदमाश के पैर पर लगी गोली, जिसे पुलिस द्वारा उपचार हेतु तत्काल अस्पताल में किया गया भर्ती

अभियुक्त के कब्जे से मौके पर एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस हुए बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछता जारी है