दून में ‘नमामि गंगे’ के जिला अधिकारी के बंद मकान से लाखों के चांदी के जेवरात साफ

ख़बर शेयर करें

देहरादून के पॉश इलाके राजपुर रोड पर बेखौफ चोरों ने ‘नमामि गंगे परियोजना’ के जिला परियोजना अधिकारी रविकांत पांडेय के बंद मकान को अपना निशाना बनाया है। अधिकारी रविकांत पांडेय राजपुर रोड पर छायादीप सिनेमा हॉल के पास रहते हैं और उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 13 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने परिवार के साथ पैतृक गांव आजमपुर, यूपी गए थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के 8 जिलों में येलो अलर्ट, दून समेत इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज,50km/hr होगी हवा की रफ्तार

जब वे 18 जून को वापस लौटे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चोर घर का ताला तोड़कर अलमारी और बेड में रखे लाखों रुपये के चांदी के जेवरात और बर्तन चोरी कर ले गए, जिसमें चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सात चांदी के सिक्के, चांदी की थाली, एक किलो चांदी की मछली, 100 ग्राम का चांदी का नारियल, कटोरी, गिलास और दो चांदी की पायल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -  अब इंटर पास नहीं, ग्रेजुएट युवा ही बन सकेंगे फॉरेस्टर; आयु सीमा में भी हुआ बड़ा बदलाव

पीड़ित अधिकारी ने अपने स्तर पर घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी जुटाकर पुलिस को सौंप दी है। शहर कोतवाल हरिओमराज चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चोरों की तलाश की जा रही है।