देहरादून: टिहरी नगर में हुई श्री घण्टाकर्ण राष्ट्रीय विकास समिति की बैठक, तीन दिवसीय कथा आयोजन पर बनी सहमति

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून के टिहरी नगर स्थित बंगाली कोठी में रविवार, 22 नवंबर को श्री घण्टाकर्ण राष्ट्रीय विकास समिति की आम बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से 8 से 10 जनवरी 2027 तक तीन दिवसीय द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा कराने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष सुशांत गैरोला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस फैसले से आगामी कथा की तिथि तय हो गई है और श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

श्री घण्टाकर्ण देवता के प्रति आस्था और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हुई इस बैठक में द्वितीय कथा के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों की सहमति से वर्ष 2027 में तीन दिवसीय आयोजन की तारीख निर्धारित की गई।

यह भी पढ़ें -  डेनिस का मोह नहीं छोड़ पा रहे हरीश रावत! चाय की चुस्की में भी याद आया पुराना प्यार, चुनाव से पहले फिर छेड़ा ‘डेनिस’ राग….

समिति अध्यक्ष सुशांत गैरोला ने कहा कि कथा के आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को देवभूमि की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना है। इसके जरिए आराध्य देवता के प्रति आस्था को मजबूत करने और समाज में धार्मिक चेतना व एकजुटता को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  BAMS दाखिले में फर्जीवाड़े की कोशिश, नीट के 215 अंकों को बताया 315; क्यूआर कोड से खुला राज

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की लोकदेवताओं से जुड़ी परंपराएं यहां की सांस्कृतिक पहचान और आस्था का अहम हिस्सा हैं। श्री घण्टाकर्ण देवता के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए कथा को व्यापक स्वरूप देने और अधिक से अधिक भक्तों को जोड़ने पर विचार किया गया।

समिति ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं से सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा की है। साथ ही बैठक में आगामी कथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता और सहयोग का संकल्प भी लिया गया।

यह भी पढ़ें -  पर्यटन सीजन में ट्रैफिक मोर्चे पर खाकी का इम्तिहान, रामनगर में उमड़ रहा सैलानियों का सैलाब

इस आम बैठक में शेखरानंद बिजल्वाण, लाखोराम बिजल्वाण, सुरेंद्र दत्त बिजल्वाण, दीपक बिजल्वाण, सुधीर बिजल्वाण, सुशांत गैरोला, वैभव खण्डूडी, आशीष नौटियाल, रामप्रसाद नौटियाल, कुंदन लाल बिजल्वाण, श्रीमती मुनी नौटियाल और श्रीमती प्रीती नौटियाल उपस्थित रहे।

इनके अलावा सरिता भट्ट, जगमोहन सजवाण, महेशचंद्र बिजल्वाण, महेश चंद्र गैरोला, सीताराम सिंह सजवाण, ओमप्रकाश बिजल्वाण, सुंदर सिंह सजवाण, मुरारीलाल बिजल्वाण, एम.एस. सजवाण, मदन सिंह सजवाण और प्रशांत नौटियाल सहित अन्य श्रद्धालु भी बैठक में शामिल हुए।