देहरादून: पैसे वसूले पर 15 महीने बाद भी नहीं लगे वाटर मीटर, गहराया विवाद

ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून की मेहूंवाला क्लस्टर पेयजल योजना में उपभोक्ताओं से पानी के कनेक्शन के पैसे वसूलने के 15 महीने बाद भी घरों में वाटर मीटर नहीं लगे हैं। इस मामले में पछुवादून कांग्रेस की प्रवक्ता एवं पहाड़ी महासभा की महासचिव गीता बिष्ट ने जीएम-जल निगम को पत्र भेजकर छह बिंदुओं पर जवाब मांगा है और एक सप्ताह में तथ्यात्मक जवाब न मिलने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। देरी और अधिक शुल्क के आरोपों का सीधा असर क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 13 किमी लंबे ऋषिकेश बाईपास परियोजना को मिली रफ्तार, 47 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण का रास्ता साफ

उपभोक्ताओं का सवाल है कि जब वाटर मीटर लगाए ही नहीं गए, तो उनसे किस बात के पैसे लिए गए। मेहूंवाला क्लस्टर पेयजल योजना की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। गीता बिष्ट ने जीएम-जल निगम को भेजे पत्र में छह बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि एक सप्ताह में तथ्यात्मक जवाब न मिला, तो मामला कोर्ट ले जाया जाएगा।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पांच जनवरी 2020 को शुरू हुई इस योजना से राहत के बजाय आर्थिक बोझ बढ़ा है। लोगों के मुताबिक जल संस्थान जहां कम शुल्क में बिना मीटर चार्ज लिए कनेक्शन दे रहा है, वहीं जल निगम कनेक्शन के नाम पर 15 से 20 हजार रुपये तक अधिक वसूल रहा है।

यह भी पढ़ें -  आग से खाक हुआ 50 ट्राली पराल गुर्जर परिवार को 6 लाख का नुकसान

दावा यह भी है कि सितंबर 2025 से जिन उपभोक्ताओं से एमआर वाटर मीटर के नाम पर शुल्क लिया गया, उनके घरों में मीटर नहीं लगे। गीता बिष्ट ने मीटर रीडिंग टावर की कार्यशील स्थिति, कुल वसूली और मीटरों के स्टॉक का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -  BAMS दाखिले में फर्जीवाड़े की कोशिश, नीट के 215 अंकों को बताया 315; क्यूआर कोड से खुला राज

उधर, जल विभाग-विश्व बैंक परियोजना के ईई मधुकांत कोठियाल ने बताया कि योजना के पुराने हिस्सों में एमआर मीटर और नए क्षेत्रों में मैकेनिकल मीटर लगाने के निर्देश हैं, जिनके तहत काम चल रहा है। उनके अनुसार पहले स्थिति स्पष्ट नहीं थी। यहां 1200 स्थानों पर मैकेनिकल मीटर लगाए जाने हैं, और दोनों मीटरों की कीमत में अंतर होने का असर कनेक्शन राशि पर पड़ रहा है।