Rudrapur: पारले चौक पर सड़क किनारे मिले सिडकुल कर्मी और पत्नी के शव, हिट एंड रन की आशंका

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर में काशीपुर रोड स्थित पारले चौक के पास सोमवार देर शाम सड़क किनारे एक दंपति के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों मृतकों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं, जिससे पुलिस किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका जता रही है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: तीज उत्सव पर CM धामी ने की शिरकत, बोले-'मातृशक्ति ही उत्तराखंड की असली ताकत'

मृतकों की शिनाख्त धर्मपुर निवासी 48 वर्षीय संतोष यादव और उनकी 40 वर्षीया पत्नी सुनीता यादव के रूप में हुई है। संतोष यादव सिडकुल स्थित नेडले कंपनी के प्रोडक्शन विभाग में कार्यरत थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके एक पुत्र, एक पुत्री और परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election 2027: रुद्रपुर में खरगे का 2027 का शंखना; कहा- 'गुटबाजी छोड़ सड़क पर उतरें'

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोमवार देर शाम दंपति दानपुर से धर्मपुर की ओर पैदल जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें आखिरी बार पारले चौक के पास टहलते देखा था। रात करीब साढ़े आठ बजे एक ग्रामीण ने दोनों को सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। परिजनों से संपर्क कर मौत के सटीक कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही वाहन का पता लगा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: दोहरे स्थाई निवास में फंसे 152 शिक्षक, होगी अंतिम सुनवाई

दूसरी ओर, स्थानीय नागरिक इस घटना को हत्या के एंगल से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला सड़क हादसे का लग रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व सीसीटीवी जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad