हरिद्वार रविवार का दिन, यूं तो यहां के चंडीघाट पर हर रोज ही चिंताएं जलती हैं लेकिन आज का दृश्य हृदय विदारक था। पौड़ी जिले एक गांव की सात महिलाएं, सभी आपस में नातेदार-रिश्तेदार बीते शनिवार को रिखणीखाल से भंगलवाड़ की ओर जाते हुए सड़क हादसे की शिकार हो गई और जान गंवा बैठी।
चंडीघाट यूं तो हर रोज ही उदास होता होगा लेकिन 29 नवंबर के दिन यकीनन रो पड़ा होगा जब एक साथ घाट पर एक गांव की सात महिलाओं की चितांए लगाई गई होंगी। महिलाओं को अंतिम विदाई देने के लिए गांव से बड़ी तादाद में ग्रामीण और परिजन हरिद्वार पहुंचे थे। जैसे ही सातों अर्थियां चंडीघाट पहुंचीं, माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। किसी पति की जीवन संगीनी बीच रास्ते में ही हमेशा हमेशा के लिए साथ छोड़ गई तो बच्चों के सिर मां की ममता के आंचल से महरूम हो गया।
सड़क हादसे का किस्सा जिसने भी सुना और चंडीघाट का हृदय विदारक दृश्य देखा उसका कलेजा मुंह को आ गया आंखे भीग गई। सड़क हादसे मे एक गांव ने सात जिंदगियां खो दी हैं। गांव में मरघटी सन्नाटा है ,मातम का माहौल है। हर चेहरा उदास है और हर आंख भीगी हुई।
बीते शनिवार को पौड़ी जिले के रिखणीखाल से भंगलवाड़ की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा था। दुर्घटना के समय वाहन में चालक समेत कुल 13 लोग सवार थे। जिनमें सात महिलाएं सड़क हादसे मे जान गंवा चुकी है जबकि कुछ घायल हैं ।बताया जा रहा है कि ये सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हुई थीं, और किसी सरकारी योजना का लाभ लेने संबंधी बैठक में शामिल होने के लिए गांव से बाहर गई थीं। बैठक से घर लौटते समय उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। बहरहाल ये हादसा सवाल उठा गया है कि पहाड़ों में मुसाफिर और वाहन चालक यातायात के नियमो को इतने हल्के में क्यों लेते हैं कि उनकी जान पर बन आती है

