केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प: CM धामी ने किया नए अस्पताल भवन का लोकार्पण

ख़बर शेयर करें

आने वाले वक्त में केदारधाम में स्वास्थ्य का सवाल यक्ष प्रश्न नहीं रहेगा। उसकी वजह है कि आज श्री केदारनाथ धाम परिसर में सीएम धामी ने अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। अस्पताल भारत पेट्रोलियम ने बनाया है जिसका संचालन स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसाइटी करेगी। लोकार्पण के इस मौके पर सीएम धामी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना।

यह भी पढ़ें -  दून में बेकाबू होता स्वाइन फ्लू और डेंगू: CMO की अभिभावकों को सख्त हिदायत- बीमार बच्चों को न भेजें स्कूल

सीएम ने कहा कि यह नवनिर्मित चिकित्सालय श्री केदारनाथ धाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने में मददगार साबित होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में दलहन उत्पादन बढ़ाने की समीक्षा, MSP पर खरीद का बनेगा प्रस्ताव

इस मौके पर सीएम धामी ने कई श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और उनकी केदारयात्रा के अनुभव से वाकिफ हुए और चारधाम यात्रा का फीडबैक भी लिया। इस मौके पर सीएम धामी ने चार धाम यात्रा को दिव्य-भव्य और सुगम बनाने के लिए पीएम मोदी के मार्गदर्शन का जिक्र किया । वहीं सीएम धामी ने विश्वास दिलाया कि सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि चार धाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के लिए खतरे की घंटी: 2050 तक पहाड़ों में ढाई गुना बढ़ेंगी 'अत्यधिक गर्म रातें'