हरिद्वार में कच्चे मांस की दुकानें नगर से बाहर शिफ्ट: नगर निगम ने पास किया बड़ा प्रस्ताव

ख़बर शेयर करें

धर्मनगरी हरिद्वार में हरिद्वार नगर निगम की बोर्ड बैठक में कच्चे मांस की दुकानों को नगर निगम क्षेत्र से बाहर शिफ्ट करने का प्रस्ताव पास किया गया। इस क्रम में सराय क्षेत्र में 56 दुकानों का निर्माण कर उन्हें स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है। हालांकि नॉनवेज होटलों पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। निर्दलीय पार्षद अहसान अंसारी ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि 56 दुकानों के मुकाबले करीब 150 कारोबारी हैं और बाकी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्तावित स्थान नगर निगम सीमा से काफी दूर है, जिससे व्यापार प्रभावित हो सकता है। मेयर किरण जैसल ने कहा कि बैठक में कई अहम प्रस्ताव रखे गए, जिनमें एक प्रमुख प्रस्ताव शहर के भीतर संचालित मीट की दुकानों को बाहर स्थानांतरित कर एक ही स्थान पर व्यवस्थित करने का था।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: केदारताल समेत 4 अति संवेदनशील झीलों का होगा अध्ययन, लगेगा सायरन आधारित अलर्ट सिस्टम

बाइट – किरण जैसल (मेयर, नगर निगम हरिद्वार)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad