भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक बीते रोज यानि 22 नवंबर को समाप्त हो गई है। बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जोश देखकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गदगद हो गए।
राजनाथ सिंह ने ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा आपका ये उत्साह हमेशा बरकरार रहना चाहिए। हमें जनता के बीच राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कामों को लेकर जाना है. जनता को उन कामो से वाकिफ़ करवाना है जो हमारी सरकार ने जनहित में किए हैं। ताकि देवभूमि उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा बन सके।
राजनाथ सिंह ने कहा आपका उत्साह बता रहा है कि उत्तराखंड में तीसरी बार कमल खिलने वाला है तीसरी बार इतिहास रचा जाने वाला है तीसरी बार लगातार भाजपा सरकार का लक्ष्य पूरा होने वाला है। राजनाथ सिंह ने कहा हमारी सबसे बड़ी ताकत पार्टी का कार्यकर्ता है।
बैठक के बाद मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल ने अपने आपको कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि पार्टी उन्हें जहां चाहे जैसा इस्तमाल करे वे इसके लिए सदैव तैयार हैं। वहीं डॉ निशंक ने कहा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बैठक में आने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। उन्होने जो काम सौंपे है उन्हे पूरा किया जाएगा और राज्य में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाई जाएगी।
वहीं बैठक में शामिल हुए भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों का परिणाम स्वरूप देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी का सबका साथ सबका विकास का विजन उत्तराखंड से साथ-साथ सभी पांचों राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने में सक्षम होगा।

