दिसंबर से मानदेय बढाए जाने की घोषणा यूनियन पदाधिकारियो ने कहा, “थैंक्यू सीएम सर”

ख़बर शेयर करें

देहरादून- पिछले कई महीनों से अपने मानदेय बढ़ाने को लेकर राज्य भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका और भोजन माताएं आंदोलनरत थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इनकी मांग पर गौर किया और उन्हे भरोसा दिलाया कि दिसंबर माह से आपको बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। सीएम ने मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर दी। जिस पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखण्ड और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने खुशी जाहिर की और सीएम धामी का शुक्रिया अदा किया।

सीएम धामी का शुक्रिया अदा करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखण्ड और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस ने कर लिया होमवर्क, चुनावी प्लान तैयार है ! पर सवाल कई हैं

इस मुलाकात के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में उनकी सेवाएं अत्यंत सराहनीय हैं।

यह भी पढ़ें -  पौड़ी: मां के अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी, अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सशक्तीकरण और आर्थिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं समाज की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके योगदान को देखते हुए राज्य सरकार उनके हितों के संरक्षण और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार का प्रयास है कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को बेहतर अवसर, सम्मान और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के समर्पण और सेवाभाव से प्रदेश में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिल रही है।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार: BJP की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से शुरू, आगामी चुनाव पर होगा मंथन, जुटेंगे 900 नेता

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखण्ड की प्रांतीय महासचिव श्रीमती चित्रकला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पंत, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योतिका पांडे तथा उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री श्रीमती वृन्दा, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भगवती बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती राजमती नेगी सहित दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।