पौड़ी: मां के अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी, अर्पित की श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूज्य माताजी सावित्री देवी के अंतिम दर्शन के लिए अपने पैतृक गांव पहुंच गए हैं। आज सुबह ही सीएम योगी की 91 वर्षीय माताजी सावित्री देवी का यमकेश्वर विकासखंड के पंचूर गांव स्थित निवास पर निधन हो गया था। खबर मिलते ही सीएम योगी गोरखपुर का कार्यक्रम निपटाकर सीधे उत्तराखंड के लिए रवाना हुए थे।

यह भी पढ़ें -  भूस्खलन प्रबंधन में मिलकर काम करेंगे उत्तराखंड और ओडिशा, जल्द होगा समझौता ज्ञापन

पंचूर गांव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। योगी आदित्यनाथ ने मां के पार्थिव शरीर के समीप पहुंचकर अंतिम दर्शन किए और भावुक होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गांव का माहौल बेहद भावुक रहा। जो बेटा सुबह तक मुख्यमंत्री के रूप में मंच पर जनता के बीच था, वो अब गांव में सिर्फ एक बेटे के रूप में अपनी मां के सामने खड़ा था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में बड़ा फेरबदल! तीन कार्मिकों का स्थानांतरण, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

सीएम योगी के साथ उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल भी पंचूर गांव पहुंचे हैं। उन्होंने भी सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। बताया जा रहा है कि सावित्री देवी का अंतिम संस्कार कल शनिवार को हरिद्वार में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री आवास में गूंजे लोकगीत और भैलो, सीएम धामी ने युवाओं से साझा की इगास की विरासत