उत्तराखंड भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में बड़ा फेरबदल! तीन कार्मिकों का स्थानांतरण, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

ख़बर शेयर करें

देहरादून। आज गुरुवार यानी 19 नवंबर को उत्तराखंड शासन के औद्योगिक विकास (खनन) अनुभाग-1 ने भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के तीन अधिकारियों व कार्मिकों के स्थानांतरण और तैनाती का आदेश जारी किया है। यह कार्यालय ज्ञाप अपर सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने जारी किया है, जिसका असर डॉ. अमित गौरव, राहुल नेगी और अनिकेत थपलियाल की तैनाती तथा हरिद्वार, अल्मोड़ा और देहरादून के विभागीय कार्यों पर पड़ेगा। आदेश के अनुसार, संबंधित कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड जनगणना-2027: 1 दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, 30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे परिवार का ब्योरा

जारी आदेश के तहत उपनिदेशक/भूवैज्ञानिक डॉ. अमित गौरव को जिला कार्यालय, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, हरिद्वार से स्थानांतरित कर जिला कार्यालय, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, अल्मोड़ा भेजा गया है। हरिद्वार में वे खनन प्रशासन एवं भूविज्ञान संबंधी समस्त कार्य देख रहे थे, जबकि अल्मोड़ा में उन्हें भूविज्ञान से संबंधित कार्य सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश एम्स पहुंचे सीएम धामी, गूलर घाटी बस हादसे में घायल लोगों का जाना कुशलक्षेम; दिए बेहतर इलाज के निर्देश

खान निरीक्षक राहुल नेगी की वर्तमान तैनाती जिला कार्यालय, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, हरिद्वार में थी। आदेश के मुताबिक, अब उन्हें जिला कार्यालय, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, हरिद्वार में ही खनन संबंधी कार्य का प्रभार दिया गया है।

प्राविधिक सहायक (भूविज्ञान) अनिकेत थपलियाल पहले जिला कार्यालय, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, अल्मोड़ा में भूविज्ञान से संबंधित कार्य कर रहे थे। अब उन्हें भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखंड के कार्यों के साथ-साथ जनपद देहरादून के भूविज्ञान संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें -  अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई या 2027 का सियासी खेल? माता-पिता को चुनावी मैदान में उतारने की मची होड़!

आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरित व तैनात कार्मिक नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कार्यभार प्रमाणक सक्षम स्तर से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा आयुक्त गढ़वाल व कुमाऊं मंडल, जिलाधिकारी हरिद्वार, अल्मोड़ा व देहरादून तथा संबंधित कोषाधिकारियों को भी प्रतिलिपि प्रेषित की गई है।