ऋषिकेश एम्स पहुंचे सीएम धामी, गूलर घाटी बस हादसे में घायल लोगों का जाना कुशलक्षेम; दिए बेहतर इलाज के निर्देश

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम्स ऋषिकेश पहुंचकर टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री ने उपचाराधीन एक-एक मरीज से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 'कोल्ड वेव एक्शन प्लान' के तहत मार्च तक जमा होगा राशन-ईंधन, सभी जिलों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने एम्स के चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उनके इलाज की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सभी घायलों को उच्च गुणवत्ता की बेहतर चिकित्सा सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: युवा कौशल महोत्सव-2026 में सीएम धामी ने 35 मेधावियों को किया सम्मानित, सौंपे नियुक्ति पत्र

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव आर्थिक व प्रशासनिक सहायता देने के लिए संबंधित अधिकारियों को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में आज फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! कई जिलों के DM समेत सचिवों के विभाग बदलने की तैयारी...

एम्स ऋषिकेश के इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी अस्पताल में घायलों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।