हरिद्वार – अधिकारी चंद्रप्रकाश नौटियाल की जीवन और भाग्य रेखा शायद मजबूत थी कि तमंचे से निकला कारतूस बस छूकर निकल गया वरना आरोपी का इरादा तो जानलेने का था। जी हां हरिदवार के कनखल इलाके से दिल दहलाने वाली खबर आई है। संविदा पर तैनात एक चालक ने अपने अधिकारी पर जानलेवा हमला कर दिया।
चालक ने अपने अधिकारी पर 315 बोर के तमंचे से फायर किया, तकदीर बुलंद थी और तमंचे से निकली गोली ने सिर्फ जख्मी किया जान नहीं ली। बहरहाल घायल अधिकारी चंद्रप्रकाश नौटियाल को ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है आरोपी चालक विनोद नेगी ने गोली मारने के बाद फर्श पर गिरे खून को पोछा लगाकर साफ भी किया उसे लगा था कि उसके गुनाह के निशान खत्म हो जाएंगे।
इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि आरोपी कपड़े बदलकर वारदात के बाद भागने की फ़िराक में था लेकिन उसके मंसूबे पूरे होते उससे पहले कनखल पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मौके से पुलिस ने वारदात मे इस्तमाल किया गया 315 बोर का तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया और आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस हिरासत में अधिकारी पर गोली चलाने वाला संविदा पर तैनात आरोपी चालक
बताया जा रहा है कि आरोपी विनोद नेगी अपने अधिकारी चंद्र प्रकाश नौटियाल की टोका-टाकी से बेहद परेशान था और उसकी अधिकारी के साथ पिछले तीन-चार महीनों से अक्सर विवाद हो रहा था। बहरहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और घायल अधिकारी अस्पताल में इलाज करवा रहा है। बेशक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।लेकिन इस वारदात ने अब हर उस वाहन चालक को शक के दायरे में खड़ा कर दिया है जिनके मालिक उन्हे कभी टोक दिया करते हैं।

