Dehradun: CM धामी से मिले NCC महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में विस्तार पर हुई चर्चा..

ख़बर शेयर करें

देहरादून। राष्ट्रीय कैडेट कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स (YSM, SM, VSM) ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार, सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक इसकी प्रभावी पहुंच और आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड चुनाव पर दिल्ली में भाजपा कोर कमेटी की बैठक, CM धामी होंगे शामिल

बैठक में एनसीसी महानिदेशक ने राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए सीमावर्ती इलाकों में नई इकाइयां गठित करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने उत्तराखंड में आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और एक समर्पित एनसीसी अकादमी की स्थापना से जुड़ी भावी योजनाओं की रूपरेखा मुख्यमंत्री के सामने रखी।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: दून जिला अस्पताल में मरीज को लगाने वाले थे एक्सपायर इंजेक्शन, सतर्कता से बची जान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनसीसी के सभी प्रस्तावों का स्वागत करते हुए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने वाला प्रतिष्ठित संगठन है, जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 16 हजार हेक्टेयर वन भूमि की जांच करेगी SIT, मुख्य सचिव ने दिए आदेश

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित एनसीसी अकादमी और नई इकाइयों के गठन से संबंधित परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से देवभूमि के युवाओं को व्यक्तित्व विकास, सैन्य प्रशिक्षण और राष्ट्र सेवा के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad