Uttarakhand: विकास और आपदा सुरक्षा के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला, ₹74 करोड़ का बजट स्वीकृत

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत और बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया है। इस वित्तीय स्वीकृति से राज्य के उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, चंपावत, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और देहरादून जनपदों में बुनियादी ढांचे और आपदा राहत कार्यों में तेजी आएगी।

मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत ₹74 करोड़ के बजट को प्रदेश भर में विभिन्न विकास, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए वितरित किया गया है। इसमें आपदा से प्रभावित विद्यालयों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के क्षतिग्रस्त परिसरों की मरम्मत के लिए SDRF मद से ₹15-₹15 करोड़, यानी कुल ₹30 करोड़ मंजूर किए गए हैं। वहीं, पर्यटन और कनेक्टिविटी के लिहाज से बागेश्वर के बेडा-मझड़ा में हेलीपैड निर्माण हेतु ₹8.91 करोड़ तथा गंगोत्री धाम में सीवर लाइन और सार्वजनिक शौचालयों के विकास के लिए ₹4.99 करोड़ का आवंटन हुआ है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun:'2047 तक उत्तराखंड को बनाएंगे सर्वश्रेष्ठ राज्य', तिरंगा यात्रा में बोले CM धामी

सीमांत क्षेत्रों और नदियों से सटे इलाकों में बाढ़ सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत ऊधम सिंह नगर के खटीमा में 7 गांवों को बाढ़ के खतरे से बचाने के लिए ₹4.01 करोड़ और भारत-नेपाल सीमा स्थित जगबूढ़ा नदी तट पर बसे सिसैया, मेलाघाट व एसएसबी कैंप कार्यालय की सुरक्षा हेतु ₹4.62 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य के आपदा प्रबंधन तंत्र को आधुनिक व चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली के रखरखाव पर ₹2.00 करोड़ और सैटेलाइट फोनों के रीचार्ज पर ₹1.90 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: मैदान में चौके-छक्के जड़ेंगी उत्तराखंडी अभिनेत्रियां, अक्टूबर में WPL का पहला सीजन

राहत, मशीनरी और अन्य विकास मदों में भी बजट जारी किया गया है, जिसके तहत चमोली जिले में मलबा हटाने में प्रयुक्त मशीनों के बकाए भुगतान के लिए ₹3.18 करोड़, हरबर्टपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के संचालन हेतु ₹3.27 करोड़ तथा अभियोजन कार्यालय हेतु ₹8.89 करोड़ मंजूर हुए हैं। साथ ही, जोशीमठ भूस्खलन कंट्रोल रूम के विशेषज्ञों के मानदेय हेतु ₹40 लाख, विभिन्न मॉक अभ्यासों के आयोजन के लिए ₹60 लाख और EERS कार्मिकों के मानदेय हेतु ₹18 लाख अवमुक्त किए गए हैं। इसके अलावा, आठ संवेदनशील जनपदों को आपदा राहत व बचाव की पूर्व तैयारियों के लिए ₹1.08 करोड़ की राशि दी गई है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 'टूरिज्म के लिए नहीं, भाजपा को हटाने आया हूं', सैर-सपाटे वाले तंज पर खरगे का बड़ा हमला..

इन सभी विकास व सुरक्षा कार्यों की मंजूरी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय जनभावनाओं और शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चलकुडिया-मसमोली-नौखोली मोटर मार्ग का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर देश के वीर सपूत के नाम पर ‘शहीद मंदीप सिंह नेगी मोटर मार्ग’ रखने का औपचारिक अनुमोदन प्रदान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad