सीएम धामी से पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने की मुलाक़ात

ख़बर शेयर करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार ने की मुलाक़ात

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा होगी और सुगम: रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की सुरंग और पुल का ट्रायल शुरू, सीएम धामी ने लिया तकनीकी जायजा

मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग पर तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस वॉक एवं अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: रामनगर के रिजॉर्ट में कॉर्पोरेट आउटिंग के बहाने युवती से दुष्कर्म, दो सहकर्मियों पर केस दर्ज

मुख्यमंत्री ने तीनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ है।