पिथौरागढ़ ARO ने घोषित किया अग्निवीर का फाइनल रिजल्ट, जानें जीडी और ट्रेड्समैन का परिणाम

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय ने देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट जारी करते हुए अग्निवीर क्लर्क-एसकेटी ट्रेड और आरटी जेसीओ वर्ष 2025-26 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए सभी स्थानीय उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -  CM धामी ने किया महाराणा प्रताप जयंती का शुभारंभ, जनजातीय विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं

भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल राहुल मेलगे नारायण ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि अग्निवीर जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन श्रेणियों के अंतिम परिणाम भी आगामी 29 से 30 मई तक घोषित किए जाने की पूरी संभावना है। सेना द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, एआरओ पिथौरागढ़ के अंतर्गत आने वाली सभी अग्निवीर श्रेणियों और नियमित पदों की अंतिम मेरिट सूची में सफलता पाने वाले चयनित अभ्यर्थियों की प्री-डिस्पैच प्रक्रिया आगामी जून महीने से शुरू कर दी जाएगी।