कार्बेट में जंगल सफारी के साथ हुआ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन…

ख़बर शेयर करें

रामनगर (नैनीताल)। कार्बेट नेशनल पार्क में आज जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को वन्यजीवन की अद्भुत और रोमांचकारी झलक देखने को मिली। जैव विविधता से भरपूर इस अनुभव ने पर्यावरण और प्रकृति के प्रति लोगों का जुड़ाव और भी गहरा किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा, CM धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सरकार के प्रयासों से जंगल सफारी पर्यटन को नई पहचान मिली है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बल मिल रहा है और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। इसी क्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वन विभाग, स्थानीय समुदाय और पर्यावरण प्रेमियों के सहयोग से 1000 से अधिक पौधे रोपे गए।

यह भी पढ़ें - 

यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि मातृत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश भी है। इस अवसर पर वन विभाग की टीम से भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की गई, जो वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में समर्पित हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में UGC कानून के खिलाफ संतों की हुंकार, हरिद्वार से दिल्ली तक पदयात्रा ने पकड़ी रफ्तार
Ad