नए साल के पहले दिन बेरोजगार संगठन ने सचिवालय के बाहर किया अनोखा विरोध..पैसे की अटैची लेकर पहुंचे युवा..

ख़बर शेयर करें

देहरादून, 1 जनवरी। नए साल के पहले दिन बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने सचिवालय के गेट पर एक अटैची में नकली नोट रखकर सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इस प्रदर्शन के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की कि सिस्टम में पारदर्शिता की कमी और युवा बेरोजगारी के मसले पर शासन का ध्यान नहीं जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  आवास तैयार, शासन की भी हरी झंडी... फिर किस बात का इंतजार? काठबंगला में 116 फ्लैटों का अटका प्रवेश

बॉबी पंवार ने कहा कि युवाओं ने कई बार सचिवालय में प्रवेश पत्र के लिए आवेदन किए, लेकिन लगातार पास जारी नहीं किए गए। उनका कहना था कि यह न केवल युवाओं के प्रति सरकार की उदासीनता का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है। पंवार ने कहा, “अगर सचिवालय जैसे महत्वपूर्ण स्थान में ही प्रवेश नहीं दिया जा रहा है “

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्ती का रास्ता साफ, अशासकीय स्कूलों से हटी रोक

इस प्रदर्शन में शामिल कई युवाओं ने कहा कि उन्हें सचिवालय में प्रवेश पास मिलने में खासी परेशानी हो रही है, और उनके आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते, उन्हें सरकारी कार्यालयों में महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंवार ने चेतावनी दी कि अगर इस मुद्दे का समाधान शीघ्र नहीं हुआ, तो युवा आगामी दिनों में और बड़े प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं द्वार महोत्सव में पहुंचे CM धामी, लोक संस्कृति और राज्यहित पर दिया बड़ा बया

बॉबी पंवार के इस अनोखे तरीके से किए गए प्रदर्शन ने सुरक्षा व्यवस्था और शासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं,