‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय के आदर्शों को स्थापित करने के लिए समर्पित रहा। उनके विचार सदैव सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज के लिए प्रेरणास्तंभ हैं।

ADVERTISEMENTS

