दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सफर करने से पहले जान लें यातायात के नियम

ख़बर शेयर करें

दून-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर फर्राटा सफर आज से शुरू हो जाएगा। पीएम मोदी के उद्घाटन करते ही ये एक्सप्रेसवे जनता के हवाले कर दिया जाएगा। दिल्ली से देहरादून आना हो या देहरादून से दिल्ली जाना इस एक्सप्रेसवे से मुसाफिरों का काफी वक्त बचेगा। लेकिन इस एक्सप्रेसवे पर सफर करते हुए कई बातों का ख्याल रखना पड़ेगा वरना आपका चालान कट सकता है। मसलन जब आप एक्सप्रेसवे पर राजाजी पार्क के ऊपर से गुजरोगे तो हॉर्न का इस्तमाल नहीं करोगे।

यह भी पढ़ें -  अर्बन चैलेंज फंड से चमकेगा उत्तराखंड: नगर निकायों को विकास कार्यों के लिए 50% मदद

रात के वक्त तो बिल्कुल भी नहीं। वहीं रात को सफर लो बीम के उजाले में करना होगा ताकि किसी को तेज रोशनी से तकलीफ न हो। इस एक्सप्रेसवे पर न तो आप अपने वाहन को रोक सकते हैं और न मोड़ सकते हैं। परिवहन महकमे की तय स्पीड से ही आपको अपना वाहन चलाना होगा। वरना एक्सप्रेसवे पर लगे कैमरे आपकी शिकायत महकमें से कर देंगे और आपको चालान भुगतना पड़ जाएगा। यानि इस एक्सप्रेसवे पर रफ्तार भरे सफर का मजा लेना है तो आपको अनुशासन में रहना होगा और सावधानी बरतनी होगी। ताकि आपको किसी भी तरह की मुसीबत का सामना न करना पड़े।