दवाओं के दाम पर NPPA का फैसला: रेबीज इंजेक्शन महंगा, IV ड्रिप की नई दरें तय

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने नई दिल्ली में हुई बैठक में दवाओं की कीमतों को लेकर बड़े फैसले लिए हैं। एनपीपीए ने एंटी-रेबीज इंजेक्शन की दरों में बढ़ोतरी करने के साथ-साथ फेफड़ों की नई दवाओं, निमोनिया वैक्सीन और अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले IV ड्रिप के नए दाम तय कर दिए हैं।

प्राधिकरण के नए आदेश के तहत देश में गंभीर मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन जेक्शन की कीमत में करीब साढ़े सात रुपये प्रति मिलीलीटर का इजाफा किया गया है। समीक्षा याचिकाओं और निर्माण लागत के आंकड़ों के आधार पर इसकी सीलिंग प्राइस को 112.19 रुपये से बढ़ाकर 119.48 रुपये प्रति मिलीलीटर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: DM से मिला नागरिक संगठन, एलिवेटेड रोड और 'सिटी कमेटी' की करी मांग

छोटे बच्चों को निमोनिया जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने वाली नई ‘न्यूबेवैक्स-14 न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट’ वैक्सीन को बड़ी राहत दी गई है। एनपीपीए ने इस नई वैक्सीन को अगले पांच साल के लिए दवा मूल्य नियंत्रण (DPCO) के दायरे से बाहर रखते हुए मूल्य नियंत्रण से छूट दी है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: नैनीताल में 12 साल की छात्रा से छेड़छाड़,शिक्षक पर POCSO केस दर्ज

फेफड़ों की गंभीर बीमारी (COPD) के मरीजों के लिए तैयार की गई नई नेबुलाइजेशन ट्रिपल-थेरेपी दवा की खुदरा दर 56.35 रुपये प्रति मिलीलीटर तय की गई है। यह दवा विशेष रूप से सांस के गंभीर रोगियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

अस्पतालों में रोजाना इस्तेमाल होने वाली चार प्रमुख तरह की ड्रिप की कीमतें भी अब तय कर दी गई हैं। इसके तहत डेक्सट्रोज 5% की कीमत 97.40 रुपये, नॉर्मल सलाइन की कीमत 100.87 रुपये, डेक्सट्रोज व सोडियम क्लोराइड संयुक्त घोल की कीमत 102.34 रुपये और रिंगर लैक्टेट की कीमत 116.95 रुपये निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: भारी बारिश का अलर्ट जारी, आपदा प्रबंधन सचिव ने दिए 24 घंटे सतर्कता के आदेश

एनपीपीए ने कुल छह दवा फॉर्मूलेशन से जुड़े इन महत्वपूर्ण फैसलों पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। प्राधिकरण का कहना है कि बाजार आंकड़ों और लागत की समीक्षा के बाद लिए गए इन निर्णयों से देश में आवश्यक और जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुचारू बनी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad