अब पानी पीने के लिए भी बजेगी स्कूल में घंटी

ख़बर शेयर करें

जल ही जीवन है इसे बच्चो को समझाने के लिए जहां उत्तराखंड के स्कूलों में घंटी बजेगी यानि वॉटर बेल,ताकि बच्चों को पानी पीने की याद दिलाई जा सके। तय है कि इससे बच्चे समय-समय पर पानी पी सकेंगे और डीहाईड्रेशन से महफूज रहेंगे। वहीं गरमियों के मौसम में राज्य के जिन इलाकों में पानी की किल्लत हैं वहां निर्माण कार्यों को रोक दिया जाएगा। इसके आदेश कर दिए गए हैं। राज्य के मुख्यसचिव आनंद वर्धन ने गरमियों के मौसम को देखते हुए इसके आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना अब 2028 तक होगी पूरी, जानें सुरंग और पुलों का ताजा अपडेट

हीटवेव को देखते हुए की गई समीक्षा बैठक में जहां स्कूल के वक्त में बदलाव के आदेश हुए स्कूल प्रशासन को बेहतर हवा प्रबंधन और ओआरएस का पूरा इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं ताकि कोई दिक्कत न हो और अगर हो तो फौरन राहत का इंतजाम स्कूल में ही हो सके। सूबे की बदलती आबोहवा के बीच बढ़ते तापमान के चलते स्कूलो के लिए आदेश जारी किए गए हैं वहीं स्कूलों में बच्चो को हीटवेव से बचाव के उपाय बताने को भी कहा गया है ताकि मासूम बच्चे गरमी के चाबुक से खुद बचा सकें और अभिभावकों के साथ साथ स्कूल प्रशासन भी उनका ख्याल रख सके।

यह भी पढ़ें -  हरकी पैड़ी से लेकर ब्रह्मकुंड तक आस्था का सैलाब, बैसाखी स्नान करने पहुंचे लाखों श्रद्धालु

बहरहाल देखना ये दिलचस्प होगा कि निजी और सरकारी स्कूल मुख्य सचिव के आदेश पर कैसे अमल करते हैं। वहीं मुख्य सचिव ने गर्मियो के सीजन के दौरान पानी की किल्लत वाले इलाकों में निर्माण कार्यों को फिलहाल रोकने के आदेश दिए हैं ताकि पानी की आपूर्ति सुचार रूप से हो सके और जनता प्यास से बेहाल न हो सके।