आदि कैलाश यात्रा से पहले ITBP की बड़ी चूक, बिना परमिट आदि कैलाश पहुंचे टूरिस्ट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित चीन सीमा से सटे आदि कैलाश में कुछ पर्यटक बिना इनर लाइन परमिट के पहुंचे गए। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरन होने से आईटीबीपी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने ITBP से मामले की जांच करने के और रिपोर्ट जल्द सौंपने के सख्त निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand में 16 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान',धामी बोले-'घर-घर पहुंचाएं PM मोदी के कार्य'

बता दें कि छियालेख से आगे जाने के लिए हर व्यक्ति के लिए इनर लाइन परमिट अनिवार्य होता है। आधार कार्ड, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट व अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद ही आगे जाने की अनुमति मिलती है। वहीं आगामी 1 मई से आदि कैलाश यात्रा शुरू होनी है लेकिन उससे पहले ही आईटीबीपी की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। इस क्रम में जिलाधिकारी धारचूला आशीष नेगी ने ITBP से सवाल पूछे हैं कि आखिर इतनी कड़ी चेकिंग के बावजूद पर्यटक आगे कैसे पहुंचे? प्रशासन ने 5 दिन का पूरा डेटा मांगा है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  केदारनाथ में मंदाकिनी नदी को प्रदूषण मुक्त करने का पहला चरण सफल, पर्यटन विभाग की अनूठी पहल
Ad Ad Ad