उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पौड़ी मंडल में वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर बोलते हुए कहा कि विभाग इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि डीएफओ से लेकर एसडीओ और वन विभाग के सभी कर्मचारी पूरी तत्परता के साथ धरातल पर काम कर रहे हैं, जिसके तहत कार्यशालाएं आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग द्वारा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सोलर लाइट और बुश-कटर भी भेजे जा रहे हैं ताकि सुरक्षा पुख्ता हो सके।
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सरकार की संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए कहा कि मृतक आश्रितों के लिए मुआवजे की राशि 4 लाख से बढ़ाकर अब 10 लाख रुपये कर दी गई है, और घायलों के इलाज का पूरा खर्च भी सरकार उठाएगी। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल सरकारी प्रयासों से यह समस्या हल नहीं होगी, इसके लिए जन-जागरूकता सबसे अनिवार्य कड़ी है।

