ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कामयाबी: 2.6 किलो गांजा व तमंचा समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

ऊधमसिंहनगर के बाजपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सघन चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 664 ग्राम गांजा, 3 अवैध तमंचे और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी सेरान अंसारी और मौहम्मद अबूजर रामनगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इनमें से एक आरोपी पर पहले से भी NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें -  कुंभ 2027 में तैनात होगी AI तकनीक: भीड़ नियंत्रण से लेकर सुरक्षा के लिए बनेगा हाई-टेक सेंट्रल कंट्रोल रूम

दोनों के खिलाफ बाजपुर कोतवाली में NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।