मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित हुआ। सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनयम पर सीएम धामी ने चर्चा की शुरुआत की। इस दौरान विपक्ष ने चार धाम यात्रा की अव्यवस्थाओं और एलपीजी की किल्लत पर रोका-टोकी की। जिस पर सीएम धामी ने बुलंद आवाज में पुरजोर तरीके से सदन को विश्वास दिलाया कि चारधाम यात्रा रूट पर एलपीजी की कोई किल्लत नहीं होगी। सीएम धामी ने कहा कि, मैं हवा-हवाई बात नहीं कर रहा हूं। सदन को संबोधित कर रहा हूं इसलिए और जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि मुझे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने पूरा भंरोसा दिया है कि उत्तराखंड में चार-धाम यात्रा के लिए एलपीजी की कमी नहीं होने दी जाएगी। उत्तराखंड के हिस्से में कोई कटौती नहीं होगी उसे पूरा सौ फीसद कोटा आवंटित किया जाएगा।

