चार धाम यात्रा सियासी पार्टियों की नहीं आपकी और हमारी है- सीएम धामी

ख़बर शेयर करें

विशेष सत्र के दौरान जब विपक्षी खेमे ने चार धाम यात्रा की अव्यवस्था की बात कही तो सीएम धामी ने विपक्ष को बेहतरीन तरीके से जवाब दिया। सीएम धामी ने गुजरे दौर में होने वाली चारधाम यात्रा की याद दिलाई। सीएम धामी ने कहा बीते कल की और आज की चार धाम यात्रा की तुलना कीजिए। आपको चार धाम यात्रा हर साल विराट और भव्य होती दिखाई देगी।

सीएम धामी ने विपक्ष को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड की विकट भौगोलिक परिस्थिति में चारधाम यात्रा होती है जो हमारे राज्य की आर्थिकी भी है। सरकार भरसक कोशिश करती है कि चारधाम यात्रा दिव्य भव्य होने के साथ साथ सुगम भी हो। लेकिन मौसम इंसान के बस में नहीं होता।

यह भी पढ़ें -  "पहले फोन करो, फिर बात होगी" - ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम

बावजूद इसके सरकार ने पूरी कोशिश की चार धाम यात्रा में तीर्थयात्रियों को कोई तकलीफ न हो। उन्होंने सदन को जनकारी देते हुए बताया कि केदारधाम में आठ-दस फुट बर्फ जमी हुई थी जिसे 22 अप्रैल को कपाट खुलने से पहले साफ करना था। लिहाजा दिन रात काम करके बर्फ को हटाने की हरसंभव कोशिश की गई ताकि भगवान भोले नाथ की डोली केदारनाथ पहुंच सके और भक्तों को कोई दिक्कत न हो।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सोलर पैनल के नीचे लहलहाएंगी फसलें, बिजली+खेती से होगी दोगुनी कमाई

सीएम धामी ने कहा शुरूआत में थोड़ी-थोड़ी कमी रह जाती है जिसे धीर-धीरे दूर करने की कोशिश की जा रही है। सीएम धामी ने विपक्ष से गुजारिश करते हुए कहा चार धाम यात्रा को सियासत के चश्मे से न देखे ये हमारी और तुम्हारी नहीं बल्की हम सबकी है पूरे उत्तराखंड की चारधाम यात्रा है जिसमे पूरे देश से श्रद्धालु आते हैं जो उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। सीएम धामी ने कहा, मुझे उम्मीद है कि, इस चार धाम यात्रा की दिव्यता को भव्य बनाने में विपक्ष भी सहयोग करेगा। यात्रा की राह में रोड़ा नहीं बनेगा।