Udham Singh Nagar: जसपुर की दहशत में जनता, आखिर क्यों?

ख़बर शेयर करें

जसपुर। उधमसिंहनगर के जसपुर इलाके में वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वायरल के लक्षणों से लोग हलकान है. दरअसल बताया जा रहा है कि संक्रमण के चपेट में आए आधे दर्जन लोगों में से दो की ईलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

वायरल के लक्षण कोरोना जैसे हैं सांस लेने में तकलीफ, बुखार, खांसी गले और फेफड़े में इंफेक्सन जैसे लक्षण। लिहजा जसपुर के लोग ड़रे सहमें हैं। वहीं जसपुर के पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल का कहना है कि जब तक जांच रिपोर्ट क्लियर नहीं हो जाती तब तक जनता को ऐहतियात बरतनी चाहिए। भीड़ भरे स्थानो पर जाने से परहेज करना चाहिए, मास्क का इस्तमाल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सभी सड़कें, CM धामी खुद करेंगे औचक निरीक्षण

हालांकि डॉक्टर सिंघल की माने तो उनकी स्वास्थ्य महकमे के आलाधिकारियों से जसपुर में तेजी से फैल रहे संक्रमण पर बात हो चुकी है जल्द ही स्वास्थ्य महकमे की टीम जांच करेगी। बहरहाल जो भी हो स्वास्थ्य महकमे को जसपुर की सेहत को लेकर सचेत रहने की ही नहीं फुर्ती से जांच -पड़ताल की दरकार है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड रोडवेज: बसों में मुफ्त सफर का ऐलान जीओ में फंसा, रोज हो रहा विवाद

अवाम बेफिक्र जी सके कोरोना जैसा डर और माहौल जसपुर में न बने। फुर्ती दिखाने की जरूरत इसलिए भी है कि अफवाह की रफ्तार हवा से भी तेज होती है और उसके साइड इफैक्ट भी उतने ही भयावह, उम्मीद है कि उत्तराखंड का स्वास्थ्य विभाग जसपुर की सेहत की अनदेखी नहीं करेगा!