काबिलियत को सलाम: IPS मणिकांत मिश्रा पर भरोसा कायम…फिर बनाए गए उधमसिंहनगर के कप्तान

ख़बर शेयर करें

देहरादून। शासन प्रशासन में अधिकारियों के तबादले होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन जब भी तबादले होते हैं तो अधिकारियों की अहमियत और कबिलियत भी बता देते हैं। चुनावी साल की ओर बढ़ते उत्तराखंड में शासन स्तर पर जो पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है उसमे मणिकांत मिश्रा पर सबकी निगाह थी।

बीते 25 नवंबर को जारी तबादलो की सूची के बाद आईपीएस अफसर मणिकांत मिश्रा को उधमसिंहनगर का कप्तान बनाया गया है।इससे साबित हुआ है कि उधमसिंहनगर जैसे उत्तरप्रदेश से सटे बड़े जिले और अपराध के लिहाज से संवेदनशील जिले में लॉ एंड ऑर्डर को मेंटन करने के लिए शासन मणिकांत मिश्रा पर ही ऐतबार करेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: धारा-27 के तहत होंगे 3 हजार से अधिक शिक्षकों के तबादले, मुख्य सचिव की कमेटी लेगी फैसला

मिश्रा की काबिलियत और जज्बे की धाक ही कहिए कि शासन ने IPS मिश्रा के कंधो पर एक बार फिर उधम सिंह नगर की कप्तानी का भार सौंपा है। बताते चलें कि IPS मिश्रा के पास उधम सिंह नगर की कप्तानी संभालने का अनुभव है..इससे पहले भी मिश्रा उधमसिंहनगर के कप्तान रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 17 IPS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों को मिले नए SSP

हालांकि, मिश्रा जी का यह सफर इतना आसान नहीं रहा, वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक का तमगा लेने से पहले पहले मणिकांत मिश्रा SDRF के सेनानायक के रूप में कार्यरत थे। अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और कार्यकुशलता के बूते उन्हें 2 सितंबर 2024 को उत्तराखंड शासन द्वारा पहली बार ऊधम सिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया था, उनके हालिया कार्यकाल की बात की जाए तो नई तबादला सूची से पूर्व वे उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय (देहरादून) में पुलिस अधीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक बढ़ी खिलाड़ियों की इनामी राशि, जानें सीएम धामी के फैसलों की पूरी डिटेल

अभिसूचना विभाग में तकरीबन आठ माह तक सेवा देने के बाद उन्हें 25 नवंबर 2026 को दोबारा ऊधम सिंह नगर की कप्तानी का भार सौंपा गया है।ताकि काबिल अफसर की तैनाती के बाद उधमसिंहनगर में अपराध सिर न उठा सके।