38वें राष्ट्रीय खेल पर आधारित सूचना विभाग की झांकी को गणतंत्र दिवस पर मिला प्रथम स्थान…

ख़बर शेयर करें

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में सूचना विभाग की झांकी ने विशेष आकर्षण का केंद्र बनते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस झांकी में उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं और राज्य के पारंपरिक खेल मलखंब को दर्शाया गया। झांकी में खिलाड़ियों की जीवंत चित्रण के माध्यम से राज्य की खेल संस्कृति और खेलों के प्रति समर्थन को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें -  माल देवता में स्टंटबाज़ों का आतंक, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप...

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग की झांकी को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी को पुरस्कार प्रदान किया और उत्तराखंड के खेलों को बढ़ावा देने में विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से लौटे दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट..

38वें राष्ट्रीय खेल, जो उत्तराखंड में आयोजित होने जा रहे हैं, राज्य के खेल और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित इस झांकी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय बनी है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए मुख्य सचिव को निर्देश — नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन के लिए ठोस रणनीति बनाएं