“वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ के कपाट, CM धामी ने की प्रथम महाभिषेक पूजा

ख़बर शेयर करें


भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिवत पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए, जिससे पूरा बद्रीनाथ धाम भक्ति और उल्लास के भाव से गुंज उठा। इस पावन अवसर पर देश‑विदेश से आए लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में विकास की रफ्तार: CM धामी ने 59.72 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा कर देश और उत्तराखंड की समृद्धि व खुशहाली की कामना की, साथ ही लक्ष्मी, गणेश मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी सहित अन्य मंदिरों में व्यवस्थित पूजा‑अर्चना की।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार कुंभ 2027 की मजबूत बुनियाद: सड़क, पेयजल, सीवरेज और स्वच्छता को मिली प्राथमिकता

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यापक तैयारियों का फीडबैक लिया। साथ ही श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा को स्वच्छ बनाए रखने में अपना सहयोग देने की भी अपील की।

बताते चलें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही बद्रीनाथ में आस्था, परंपरा और आधुनिक यात्रा व्यवस्थाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जबकि माणा व बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागरों और झुमैलो नृत्य से संपूर्ण वातावरण को लोक संस्कृति से भर दिया, जिससे धाम भजन‑कीर्तन और भक्ति के संगीत से गूंज उठा।