देहरादून में नौकरी के नाम पर ठगी: सऊदी अरब भेजने का झांसा देकर युवक से ठगे चार लाख रुपये

ख़बर शेयर करें

देहरादून में विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर एक युवक से चार लाख रुपये की ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। ओल्ड नेहरू कॉलोनी, धर्मपुर के रहने वाले पीड़ित जुबैरूद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने सऊदी अरब जाने के लिए देवबंद के मोहल्ला खानकाह निवासी असजद उर्फ असलम से संपर्क किया था, जो विदेश में नौकरी दिलाने का काम करता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी मामले पर मुख्य सचिव सख्त, विभागाध्यक्षों पर सीधी कार्रवाई की चेतावनी

असजद ने उन्हें एक साल का वीजा और नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख रुपये वसूल लिए, लेकिन रकम ऐंठने के बाद वह पीड़ित को लगातार गुमराह करने लगा। जब जुबैरूद्दीन ने परेशान होकर अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी असजद ने उन्हें टुकड़े-टुकड़े करने और जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: अशासकीय कॉलेजों में आयोग से होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ड्राफ्ट तैयार

पीड़ित ने बताया कि इस बड़ी रकम में से दो लाख रुपये उन्होंने ब्याज पर उठाए थे, जिसकी वे हर महीने 10 हजार रुपये की किस्त भर रहे हैं, जिसके कारण वे कर्ज के बोझ और धोखाधड़ी की वजह से गहरे मानसिक तनाव में हैं।

फिलहाल आरोपी असजद खुद सऊदी अरब में है और इस धोखाधड़ी के गिरोह में उसके ससुराल वालों के भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और एसओ मनोज नौटियाल के मुताबिक पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।