देहरादून नगर निगम का हाई-टेक प्लान: रिमोट से कंट्रोल होंगी शहर की 1 लाख स्ट्रीट लाइटें

ख़बर शेयर करें

देहरादून नगर निगम शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए ‘स्मार्ट रिमोट मॉनिटरिंग और फाल्ट डिटेक्शन’ तकनीक अपनाने जा रहा है। इस नई तकनीक के लागू होने से अब स्ट्रीट लाइट खराब होने पर जनता को शिकायत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि सिस्टम खुद ही नगर निगम को तत्काल अलर्ट भेज देगा। इसके अलावा, निगम अब रिमोट के जरिए इन लाइटों को कहीं से भी बंद करने या उनकी रोशनी को कम-ज्यादा करने में सक्षम होगा, जिससे बिजली की बचत के साथ-साथ बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित होगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस और गवर्नेंस की बड़ी कामयाबी: CCTNS में देश में 9वें तो ICJS 2.0 में तीसरे नंबर पर पहुंचा राज्य

बिजली बिल में होगी लाखों की बचत

वर्तमान में शहर की स्ट्रीट लाइटों का मासिक बिल लगभग डेढ़ करोड़ रुपये आता है, क्योंकि कई जगहों पर लाइटें दिन भर या बेवजह जलती रहती हैं। नया स्मार्ट सिस्टम लगने से लाइटों का अनावश्यक उपयोग रुकेगा, जिससे नगर निगम को हर महीने करीब 50 लाख रुपये की बचत होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कांग्रेस का हमला: गरीबों के घर ठंडे पड़े हैं चूल्हे, तेल बहा रही सरकार'...

पहले चरण में 250 लाइटों से शुरुआत

इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। पहले चरण में शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त क्षेत्रों की लगभग 250 स्ट्रीट लाइटों को इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके सफल होने के बाद, शहर के अन्य इलाकों में भी फेजवार तरीके से चिप लगी इन स्मार्ट लाइटों को लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में जमीन पर उतरा ₹1 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट, 81 हजार युवाओं को मिला रोजगार

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगी निगरानी

नगर निगम इस पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए एक ‘स्मार्ट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर’ बनाएगा। यहाँ से शहर की एक लाख से अधिक स्ट्रीट लाइटों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे मरम्मत कार्य तत्काल हो सकेगा और फाल्ट का पता लगाने में लगने वाला समय भी बचेगा।