हरीश रावत बोले थैंक्यू अनिल बलूनी जी, मैं आपकी सोच व समझ की कद्र करता हूं…

ख़बर शेयर करें

देहरादून । भाजपा के केन्द्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को नवबर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की है! उन्होंने कहा-थैंक्यू अनिल बलूनी जी, आप अच्छी सोच के साथ अच्छे प्रयास कर रहे हो, धरती पर कितने आपके प्रयास उतर रहे हैं, मैं उस मूल्यांकन के साथ नहीं देखता हूं, मैं आपकी सोच के साथ देखता हूं और मैं आपकी सोच व समझ की कद्र करता हूं। आपको नये साल की बहुत बधाई और नववर्ष आपके स्वास्थ्य व आपके लिये मंगलमय हो।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड पुलिस, वन व आबकारी विभाग में 1818 पदों पर भर्ती शुरू, UKSSSC को भेजा अधियाचन

देखा जाय तो यह एक कुशल राजनीतिज्ञ व अच्छे राजनेता के लक्षण होते हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने किसी विपक्षी नेता के कार्यों की प्रशंसा की हो। इससे पूर्व वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्य कुशलता की भी प्रशंसा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  गैरसैंण सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित: भाजपा का कांग्रेस पर हमला-'बिना एजेंडे के पहुंचा विपक्ष, नहीं चलने दिया प्रश्नकाल'

उनके ट्वीट में यह तो साफ झलकता है कि वे दिल से अनिल बलूनी के मुरीद हैं लेकिन विपक्षी राजनेता की भूमिका को देखते हुए उनके शब्दों में कूटनीतिज्ञ शब्दों की प्रधानता साबित करती है कि वे बेहद वाकपटुता के साथ जन मानस के मध्य अपना सन्देश रखने में महारथी हैं।