हरिद्वार DM की मिनी सचिवालय पहल: अब गांव‑गांव में होगी जनसुनवाई

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार जनपद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल के तहत अब ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों से अब ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही होगा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने वर्चुअल माध्यम से इस जनसुनवाई कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जिसमें सोमवार को होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई से भी इन सचिवालयों को जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें -  पुरानी राह पर लौटेगी खीर गंगा, BRO और सिंचाई विभाग ने बनाया 300 मीटर चैनल

इस पहल के तहत 25 मिनी सचिवालय तैयार किए गए हैं, जहां ग्राम प्रधान जनता की समस्याएं सुनेंगे और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। कार्यक्रम में कुल 42 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 21 का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को भेजा गया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि आम जनता को अब अपनी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें और त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  अधिकारियों की लापरवाही से बदनाम होती है सरकार—भगत की चेतावनी ऑन रिकॉर्ड” पीएम सीएम कर रहे जनहित में काम....सुनिए क्या कहा....