पौड़ी में श्रीमद्भागवत ज्ञान में CM धामी ने की शिरकत, धार्मिक स्थलों और धरोहरों के पुनर्निर्माण पर जोर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को पौड़ी गढ़वाल स्थित वानप्रस्थ आश्रम में श्री राधा गोविंद सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारम्भ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने व्यासपीठ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दैरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रन्थ है, जो भक्ति, भक्त और भगवंत के दिव्य संगम का मार्ग प्रशस्त करता है तथा मानव जीवन को धर्म, आस्था और सदाचार की ओर प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: ₹26 हजार मानदेय और 45 दिन का मातृत्व अवकाश को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का हल्ला बोल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार सनातन संस्कृति के पुनरुद्धार हेतु निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं धरोहरों के पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहलें की जा रही हैं। इस पावन अवसर पर पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, विधायक श्रीमती रेनू बिष्ट समेत अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में जलभराव का पक्का इलाज: नगर निगम और PWD मिलकर बनाएंगे संयुक्त मास्टर प्लान