उत्तराखंड: ‘पति-पत्नी और वो’ के विवाद में घिरे पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पत्नी दीप्ति रावत ने वीडियो जारी कर उठाए सवाल

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के साथ कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है कि हरक सिंह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। कभी उनके बयान चर्चा बटोरते हैं तो कभी उनके कारनामे और कभी उनका निजी जीवन..इस दफे फ्रंट पर उनकी पत्नी दीप्ति रावत सामने आई हैं। जिससे सियासी गलियारे से लेकर मीडिया और आम समाज में हलचल मची हुई है। आलम ये है कि मामला पति-पत्नी और वो वाला दिखाई दे रहा है। वो कौन है इसके बारे में हरक सिंह की धर्मपत्नी ने कुछ स्पष्ट नही बताया लेकिन जो संकेत दिए हैं या जो सवाल उठाए हैं उससे सारी दाल काली नजर आ रही है।

देहरादून में एक संपत्ति विवाद पिछले चार सालों से सुर्खियों मे है..एक महिला प्रेस कॉन्फ्रेस करती है और एक शख्स उस महिला पर उसका मकान कब्जाने का आरोप लगाता है..उधर हरक सिंह रावत की धर्मपत्नी दीप्ति रावत का कहना है कि वो डाक्टर हरक सिंह रावत की पत्नी है और उसने किसी की कोई संपत्ति नहीं कब्जाई है। दीप्ति रावत ने बाकायदा एक वीडियो जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  टिहरी में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, टिहरी DM नितिका खंडेलवाल ने दिए निर्देश - 9 नवंबर को सभी तहसीलों में होंगे भव्य कार्यक्रम

हरक सिंह की पत्नी का दो टूक दावा है कि मैं ही हरक सिंह की पत्नी हूं। इतना ही नहीं हरक सिंह रावत की पत्नि दीप्ति रावत ने उन मीडिया कर्मियों को अदालत में घसीटने की चेतावनी भी दी है जो किसी दूसरी महिला को हरक सिंह की पत्नी करार दे रहे हैं। दीप्ति रावत ने तीखे अंदाज में सवाल किया है जो मेरे अलावा किसी दूसरी महिला को डा हरक सिंह रावत की पत्नि करार दे रहे हैं वो बताएं क्या उन्हें इस बारे में कोई विवाह का निमंत्रण पत्र या दावत में शरीक होने का न्यौता आया था।

यह भी पढ़ें -  नशे के काले कारोबार का ‘शाहरुख कनेक्शन’! मामले की हुई जांच तो नेताओं के घर तक भी पहुंचेगी आँच…..

वहीं दीप्ति ने उस महिला से भी सवाल किया है अगर वो पत्नी है तो तमाम वैध दस्तावेज प्रस्तुत करे..ताकि हालात की तस्वीर साफ हो सके।दीप्ति ने कहा मीडिया की अटकलो ने उनके परिवार का चैन ओ सुकून छीन लिया है। बकौल दीप्ति रावत जिस महिला को मीडिया के गलियारे में हरक सिंह पत्नी बताया जा रहा है वो इस बावत वैध कागज़ प्रस्तुत करे।

बहरहाल इस मामले में अभी पत्नी का पक्ष ही सामने आया है न तो पति ने स्थिति साफ की न पति-पत्नि के बीच आई “वो” ने पत्नि होने का अपना दावा पेश किया..मामला फुटबाल बना हुआ है कोई चटखारे ले रहा है, किसी को अपनी इमेज की फिक्र है और किसी का सुकून छिन गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

उधर ज्योतिष के जानकारों की डाक्टर हरक सिंह रावत को हिदायत दी है कि ग्रह गोचर उनके अनुकूल नहीं है बुध ग्रह धमाचौकड़ी मचा रहा है..राजपुरोहित संतोष खंडूड़ी कहते हैं डा रावत को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा और कुलदेवी की आराधना करनी होगी बुध ग्रह का गोचर वाणी के हथियार से नुकसान करा सकता है।

बहरहाल देखना ये होगा कि पति-पत्नी और वो की कहानी का ये क्लिफ कहां खत्म होता है। वो कागज़ दिखाती है या नहीं बाकी तमाम लोग “वो” को पत्नी बताने से बाज़ आते हैं या नहीं और डाक्टर हरक सिंह ज्योतिषीय सलाह पर अमल करते हुए बयान देने से खुद को रोक पाते हैं या नहीं।