उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

ख़बर शेयर करें

श्रीनगर। देवप्रयाग से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनोद कंडारी का वाहन बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा सोमवार को श्रीनगर से कीर्तिनगर के बीच उफल्डा क्षेत्र के पास घटित हुआ, जहां विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने विधायक की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आई हैं और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें -  न ख़ुदा ही मिला न विसाल-ए-सनम न इधर के हुए न उधर के हुए, बेचारा दीपक, न कश्यप रहा न मोहम्मद बना! फ़तवा जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी अपने आधिकारिक वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनके वाहन में सीधी टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय निवासियों और हाईवे से गुजर रहे यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए विधायक और उनके सहयोगियों को वाहन से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड ब्लॉक प्रमुख सम्मेलन 2026: CM धामी ने की 4 ऐतिहासिक घोषणाएं, क्षेत्र पंचायत निधि फिर होगी शुरू

गनीमत यह रही कि दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद विधायक विनोद कंडारी की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच कराई गई, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उन्हें केवल मामूली खरोंचें आई हैं और उनकी स्थिति बिल्कुल सामान्य है।