Uttarakhand: हल्द्वानी में 13 साल के बच्चे से यौन उत्पीड़न का प्रयास, आरोपी पुलिस हिरासत में..

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित मुखानी थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न के प्रयास की गंभीर घटना सामने आई है। कालाढूंगी रोड के पास हुई इस वारदात में रामपुर निवासी आरोपी युवक ने बच्चे को दुकान के अंदर ले जाकर अश्लील हरकतें कीं।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया है और परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand: 15 अगस्त को खुलेगी अग्निवीर पुनर्रोजगार सेल, CM धामी का बड़ा तोहफा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग कालाढूंगी रोड पर स्थित एक दुकान के पास मौजूद था। इसी दौरान पास में रहने वाला रामपुर निवासी युवक उसे बहला-फुसलाकर एक दुकान के भीतर ले गया। वहां आरोपी बच्चे के साथ गंदी हरकतें करने लगा।

दुकान के बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने इस पूरी घटना को देख लिया और तुरंत शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें -  Dehradun: दून अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, तैनात होंगे 250 सुरक्षाकर्मी और 250 नए CCTV

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में मुखानी थाने पहुंच गए। लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी सजा देने की मांग की। मामला दो अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और एहतियातन अन्य थानों की पुलिस भी तैनात कर दी गई।

पुलिस प्रशासन ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी है। मुखानी थाना पुलिस का कहना है कि लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  Chamoli: नीती घाटी में तमक नाला उफान पर, बेली ब्रिज बहने के बाद रिकॉर्ड समय में खुला मार्ग...

इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने सोशल मीडिया पर निगरानी के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फेसबुक, व्हाट्सएप या इंस्टाग्राम पर अफवाह फैलाने वालों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad