चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाएगी सरकार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सहूलियत और सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की है। अपने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर एक यात्री की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

मौसम अनुकूल न होने की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। सरकार का मुख्य उद्देश्य यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाना है, जिसके लिए चारधाम यात्रा से जुड़े सभी संबंधित विभागों को इस दिशा में तत्परता से काम शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  10वीं पास की नौकरी के लिए B.Tech, M.Sc और आचार्यों की लाइन! पौड़ी होमगार्ड भर्ती में डिग्रियां देख अफसर भी हैरान

इस वर्ष नया कीर्तिमान रचेगी चारधाम यात्रा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि बेहतर कनेक्टिविटी और समय पर शुरू की गई तैयारियों के कारण इस वर्ष चारधाम यात्रा एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार समय पर की गई मुस्तैदी का पूरा लाभ मिल रहा है, जिससे यात्रियों का प्रवाह लगातार बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  'साथ नहीं बह सकते खून और पानी'…चंद्रा नदी के पानी को व्यास बेसिन की ओर मोड़ेगा भारत

इसे देखते हुए ही राज्य सरकार ने यात्री सुविधाओं का दायरा और अधिक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

आपदा प्रबंधन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश

आगामी मानसून और बरसात के मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को विशेष रूप से अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए मानसून से पहले ही सुरक्षात्मक तैयारियां पूरी करने को कहा है, ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राहत और बचाव दल का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम हो और टीम समय पर घटनास्थल पर पहुंच सके। इसके साथ ही, आपदा से निपटने और राहत कार्यों के लिए जरूरी सभी उपकरणों, सामग्री और संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा कदम: चंपावत कथित गैंगरेप मामले में आरोपी की जमानत पर सरकार से मांगा जवाब
Ad Ad Ad