उत्तराखंड को कुंभ 2027 के दिव्य आयोजन के लिए 500 करोड़ की सौगात, CM धामी ने जताया PM मोदी का आभार

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की धामी सरकार को केंद्र की मोदी सरकार ने पांच सौ करोड़ की धनराशि जारी की है..जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया है। दरअसल तकरीबन ग्यारह महीने बाद, यानि जनवरी से अप्रैल 2027 में उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ महोत्सव होगा..हिंदुओं की अस्था का प्रतीक दिव्य कुंभ महोत्सव भव्य तरीके से संपन्न हो सके इसके लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को ये राशि जारी की है।

यह भी पढ़ें -  भाजपा मुख्यालय में होली मिलन कार्यक्रम: CM धामी ने की शिरकत, कहा- उत्तराखंड बनेगा अग्रणी राज्य

केंद्र सरकार की इस रहमदिली के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पीएम मोदी का आभार जताया है. धामी ने कहा जारी धनराशि से कुंभ मेले की तैयारियों में तेजी लाई जाएगी और कुंभ मेला क्षेत्र की सभी जरूरतों को पूरा किया जाएगा. ताकि कुंभ के दौरान स्नान करने आए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो सके।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में धामी सरकार के 4 वर्ष पूर्ण: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार दौरा, CM धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

केंद्र सरकार के इस सहयोग के लिए सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार जताया है. सीएम धामी ने कहा मोदी सरकार ने उत्तराखंड को कभी भी निराश नहीं किया..धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है लिहाजा मोदी सरकार उत्तराखंड की तरक्की के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ती.
बहरहाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास जताया है कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से 2027 में होने वाला कुंभ मेला ऐतिहासिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित होने के साथ-साथ दिव्य और भव्य भी होगा. इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड CM धामी का बड़ा ऐलान: हरिद्वार कुंभ मेला 2027 होगा दिव्य-भव्य, केंद्र सरकार ने दिए 500 करोड़ रुपये
Ad