कोटद्वार। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने लैंसडौन में डॉप्लर रडार स्थापित करवाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी की तारीफ़ की। लोकार्पण करने के बाद मंत्री ने कहा कि डॉपलर रडार स्थापित कराने में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की तारीफ़ भी की। उन्होंने कहा कि बलूनी ने इस कार्य के लिए बहुत मेहनत की।लोकार्पण समारोह में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मौसम विभाग के डॉप्लर रडार की लैंसडौन में स्थापना से उत्तराखंड के कई जनपदों के मौसम की जानकारी तत्काल मिल सकेगी। इससे आपदा पूर्व मदद मिलने में भी सहायता मिलेगी।
इस दौरान उनके साथ गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत भी मौजूद रहे।